अजब गजब: प्यार का बुखार! पिता की आंखों में धूल झोंकर नाबालिक हुई प्रेमी संग फरार, रेलवे स्टेशन पर फूटा सारा भांडा

प्यार का बुखार! पिता की आंखों में धूल झोंकर नाबालिक हुई प्रेमी संग फरार, रेलवे स्टेशन पर फूटा सारा भांडा
  • नाबालिक प्रेमी के साथ हुई फरार
  • पिता को दिया चकमा
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, जमुई। दुनिया में प्यार और आशिकी से जुड़े कई तरह के किस्से और मामले सामने आते हैं। ऐसे में वह कई बार अपनी जवानी के पागलपन में नादानियों के चलते लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर बैठते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, कोचिंग में एक नाबालिग लड़की एक लड़के से प्यार कर बैठी थी। उन दोनों अपने घर से भागना के लिए तरकीब सोची थी। जिससे किसी को दूर-दूर तक इसका पता नहीं लगा पाता। ऐसे में लड़की बड़ी चालाकी से अपने पिता के नजरों के सामने से बचते बचाते भाग गई। जिससे उसके पिता को इसके बारे में शक भी नहीं हुआ। इसके बाद शहर से भागने के लिए लड़का और लड़की रेलवे स्टेशन पहुंच गए। लेकिन, यहां उनके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ जो आपको सन्न करके रख देगा। असल में यह घटना जमुई जिला के चंद्रदीप थाना क्षेत्र की है। यहां एक 18 साल से कम वर्ष की लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। हालांकि, इन दोनों प्रेमियों का यह प्लान कामयाब होने से पहले ही इन्हें रेलवे स्टेशन पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। उन्हें जीआरपी ने शक के चलते गिरफ्तार कर लिया था।

कोचिंग में हुआ था इश्क

यह मामला जुमई थाना क्षेत्र के सोहड़ा गावं का है। यहां के रहने वाला मो. ताज अंसारी को गांव के निवासी रामवृक्ष यादव की नाबालिग बेटी से प्यार हो गया था। उन दोनों के बीच पिछले 4 सालों से इश्कबाजी चल रही थी। नाबालिक लड़की बीते शुक्रवार के दिन स्कूल में इंटर टेस्ट एग्जाम का पेपर देने पहुंची थी। तब दोनों ही प्रेमियों ने यहां से फरार होने के लिए एक प्लान तैयार किया था।

उनको स्कूल से भागना के लिए मों. ताज अंसारी के मित्र ने सहायता की थी। उसने दोनों प्रेमियों को जमुई रेलवे स्टेशन तक पहुंचा दिया था। जैसे ही मो. ताज अंसारी रेलवे स्टेशन पहंचे तब उन्हें देखकर वहां खड़े जीआरपी जवानों को शंका हुई। इसके लिए जवानों ने दोनों प्रेमियों से सवाल पूछा, तो वह झूठे जवाब बुनने लगे। इसे सुनने के बाद जीआरपी जवानों को और भी ज्यादा शक हुआ और उन्होंने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उनसे पूरी पूछताछ की गई तब जाकर सच्चाई का पता चला।

पिता को चकमा देकर भागी नाबालिक

पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रमी और प्रेमिका के बीच पिछले 4 सालों से प्यार चल रहा था। उन्होंने बताया कि वह कोचिंग में एक साथ पढ़ते थे। जहां उन्हें एक दूसरे प्यार हो गया था। स्कूल में शुक्रवार को एग्जाम के बाहने जब दोनों प्रमियों ने भागने का प्लान बनाया था। तब स्कूल के बाहर ही लड़की के पिता ही मौजूद थे। अपने पिता को वहां घूमते देख लड़की को लगा कि वो अपने प्रेमी के साथ भागने में पकड़ी जाएगी। ऐसे में उसने अपने एक दोस्त से हिजाब मंगवाकर अपने प्रेमी के साथ पिता को चकमा देकर भाग निकली। उसके इस पिता को कानों कान खबर तक नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रेमी जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के जरिए कोलकत्ता भागने वाले थे।

वहीं, स्कूल से अपनी बेटी के न मिलने से पिता काफी परेशान हो गया था। इसके लिए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि, यहां से लड़की के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। स्टेशन पर प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ने के बाद जीआरपी ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले को लेकर चंद्रदीप थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि नाबालिग के अपहरण के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने के बाद दोनों पुलिस हिरासत में है। इस केस में पुलिस की जांच पड़ताल जारी है।

Created On :   16 March 2024 11:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story